मेरा उद्देश्य

यह मेरा पर्सनल ब्लॉग है। मैं पेशे से एक agriculturist और horticulturist हूँ। मैंने इन्हीं विषयों के साथ अपनी कॉलेज की शिक्षा भी पूरी की है। और एक पेशेवर के तौर पर इन विषयों से सम्बंधित सुक्ष्म से सुक्ष्म जानकारी देने के लिए हमने (5 M. Sc./Ph.D. Passout के द्वारा) कृषि से सम्बंधित वेबसाइट भी बनाई है। 

 
परन्तु यह मेरी पर्सनल ब्लॉग है। और इसके माध्यम से मैं हर आयु वर्ग के लोगों की मदद करना चाहता हूँ। इस ब्लॉग में, मैं हर उन विषयों की जानकारी देता हूँ जो हमारे सामने जिंदगी में कभी न कभी एक प्रश्न लेकर आते हैं। 
 
इन सब के अलावा मेरे ब्लॉग के विषय यह भी हैं:-
 
1. धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल।
2. विविध विषयों पर Review लिखना।
3. विविध आयु वर्गों हेतु मार्गदर्शन।
4. विविध विषयों की सामान्य जानकारी- जैसे विज्ञान, तकनीकी, समसामयिक, सामन्य ज्ञान, देश-विदेश इत्यादि।
 
मुझसे जुड़ने के लिए मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।
 
लोगों को इंटरनेट में एक बहुत ही अच्छे लेख की खोज होती है, अतः मैं कोशिश करता हूं कि एक ही लेख में सभी आवश्यक जानकारी शामिल हो जाएं। 
 
पहले मैं ब्लॉगिंग के लिए गूगल के blogger का उपयोग करता था, लेकिन 10 दिनों पहले मैंने अपना blogging platform बदल दिया है। इसी के साथ मैंने अपने लेखन क्षेत्र का भी विस्तार के लिया है। अब मैं इस ब्लॉग के माध्यम से अधिक से अधिक क्षेत्र के समस्यायों को छूना चाहता हूं।
 
हालांकि मेरे लिए यह एक आसान कार्य नहीं होने वाला है। अतः मैं रोज ही नये पोस्ट लिखने में लगा रहता हूं। मैं तब तक लिखना चाहता हूं, जबतक मेरी जिंदगी रहेगी। मुझे लिखना पसंद है, यही मेरी कला है, जिस दिन मैं लिखना बंद कर दूंगा, इस दिन मैं अपना वजूद खो दूंगा।
 
इस कार्य को मैं हमेशा आगे लेकर जाना चाहता हूं। इस उद्देश्य की पूर्ति में आप भी मेरी मदद कर सकते हैं। आपके द्वारा लिखी गई जानकारी किसी और के लिए अवश्य ही मददगार साबित होगी। अतः आप भी अपना लेख मुझे भेज सकते हैं। अपना लेख भेजने के लिए मेरे contact page में जाएं और वहां से मुझे एक मेल भेजें। लेख अच्छी होने पर मैं इसे प्रकाशित कर दूंगा।
 
हालांकि यह एक पर्सनल ब्लॉग है, पर यहां दी जाने वाली अधिकतर जानकारी सामान्य ज्ञान की बातों से संबंधित होती हैं। साथ ही इस ब्लॉग में एक विशेष टॉपिक से संबंधित कई जानकारियां हैं।
 
मेरा उद्देश्य पानी की तरह साफ है। आज मैं लिख रहा हूं, कल भी लिखूंगा, और हमेशा लिखते ही रहूंगा।
 
धन्यवाद!

-By Harish Manik

Leave a Comment