मुख्य लेख: पढ़ाई क्यों जरूरी है?
‘पढ़ाई क्यों जरूरी है?’ यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। Why is study necessary?
पढ़ाई को हम दो तरह से समझ सकते हैं:
1. ज्ञान प्राप्ति (Study For Knowledge) के लिये पढ़ना।
2. डिग्री प्राप्त करने के लिये पढ़ना।
ज्ञान प्राप्ति (Study For Knowledge) के लिये पढ़ना
ज्ञान प्राप्ति के लिये पढ़ना अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने से सम्बंधित है। जब हम इस उद्देश्य से पढ़ते हैं तब-
*विषय की परवाह नहीं रहती: जब हम स्वंय की ज्ञान वृद्धि के लिए किसी विषय विशेष का अध्ययन करते हैं तब विषय की परवाह नहीं करते।
*हम अपने शिक्षक स्वयं होते हैं: इस हेतु हम किताबों या इंटरनेट का सहारा लेते हैं। अलग से शिक्षक की जरूरत नहीं होती।
*डिग्री की जरूरत न होना: यहाँ ‘डिग्री प्राप्ति का उद्देश्य’ कोई महत्वपूर्ण बात नहीं रह जाती।
*स्वयं को अपग्रेड करना: स्वयं को अपग्रेड करना हो तब knowledge से भरपूर किताबें पढ़ने की अति आवश्यकता होती है। किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें: इंग्लिश जानना कितना और क्यों जरूरी है?
डिग्री प्राप्ति के लिये पढ़ना
जडिग्री प्राप्ति के लिये पढ़ना किसी विशेष क्षेत्र में योग्यता हासिल करने से सम्बंधित है। जब हम इस उद्देश्य से पढ़ते हैं तब-
*डिग्री का विशेष महत्व (जिंदगी में डिग्री का महत्व): यहाँ डिग्री का विशेष महत्व होता है।
*अंकों का महत्व: ‘कितना प्रतिशत भविष्य के लिए सुरक्षित है?’
चाहे हम स्कूल में पढ़ें या कॉलेज में, यहाँ अंको का विशेष महत्व होता है। सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक पाने की होड़ में होते हैं। अधिक अंक प्राप्त करना ही सफलता की निशानी है।
*सैद्धान्तिक vs प्रैक्टिकल: Practicl topics पर उतना ध्यान दिया जाता है, जितना आवश्यक हो। इस तरह ज्यादा से ज्यादा ध्यान सैद्धांतिक चीजों पर ही होता है।
*नौकरी: जब हम डिग्री प्राप्ति के लिए ही पढ़ते हैं तब इसका सीधा सम्बंध नौकरी से ही होता है। अतः नौकरी प्राप्त करने के लिए पढ़ाई करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: किस विषय में नौकरी जल्दी मिलती है?
Also read: Value of degree in life
Today’s minimum qualification should be the bachelor’s degree.