मुख्य लेख: गृह उद्यान हेतु 5 अलंकृत पुष्पीय एवं पत्तिदार पौधे (5 Ornamental Flowering and Leafy Plants)

परिचय

Ornamental flower plants: शोभाकारी पुष्प व पौधे, पौधों के ऐसे समूह होते हैं जिन्हें landscape gardening में किसी भी तय की हुई जगह विशेष को सुंदरता प्रदान करने के लिए एक विशिष्ठ स्थान दिया जाता है। ये ऐसे पौधे होते हैं जिन्हें विशेष देखरेख की जरूरत होती है। इन पौधों का वर्तमान समय में बहुत अधिक महत्व है, तथा गाँव व शहरों में कई घरों में इन्हें जीवंत अलंकरण के रूप देखा जा सकता है।
 
गृह उद्यान: गृह उद्यान, उद्यान के ऐसे रूप होते हैं जिनका निर्माण घर से लगे हुए खाली जगह का उपयोग करते हुए किया जाता है। चूँकि ये घर की सीमा के अंदर ही होते हैं, इसलिए इसे गृह उद्यान कहते हैं। इसका निर्माण परिवार के सदस्यों के उपयोग के लिए किया जाता है।
 
इस पोस्ट के माध्यम से हम ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण अलंकृत पौधों के बारे में जानेंगे जो हमें आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
 
डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में उपयोग में लाये गये सभी फोटो श्री विक्रम सिंह वर्मा जी (महासमुुंद) द्वारा दी गई हैं। वे पेशे से एक शिक्षक हैं, गार्डनिंग इनका passion है।
 

Also read: Best grass species for garden lawn

महत्वपूर्ण अलंकृत पौधों की सूची

  • लिली।
  • जरबेरा।
  • ग्लेडियोलस।
  • रजनीगंधा।
  • गुलाब।
  • एन्थुरियम।

(1). लिली

लिली पुष्प, पुष्प की एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रजाति है। यह लिली कुल की पुष्प है जो जलीय वातावरण में पलती और पनपती है। गृह उद्यानों में इसका विशेष स्थान है। इसके लिए लिली पूल का निर्माण किया जाता है। लिली पूल कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया तालाब का छोटा रूप है। यह किसी भी गृह वाटिका के किनारे या मध्य में स्थित होते हैं।

लिली की कई सारी प्रजातियाँ होती हैं, जिसमें वाटर लिली की सफेद प्रजातियाँ शोभायमान पुष्प के रूप में उपयोग की जाती हैं।

प्रसारण

इनका प्रसारण कंदो के माध्यम से होता है।

कहाँ से कंद प्राप्त करें?

निम्न. जगहों से लिली के कंद प्राप्त किए जा सकते हैं:

  • उद्यान विभाग से।
  • किसी निजी पौध नर्सरी से।
  • किसी निजी गृह उद्यान से।
  • Market से।

रोपण का समय

मानसून से पहले

पुष्पन का समय

Spring Season

(2). जरबेरा

जरबेरा अपने रंग में विभिन्नता के कारण जानी जाती है। यह गृह उद्यान में अपनी रंग विन्यास के लिए जानी जाती है। इसे सुंदरता के लिए पट्टियों क्यारियों में लगाया जाता है। छोटे से लेकर मध्यम आकार के फूल होते हैं। फूलों में कई सारी पंखुड़ियाँ चक्राकार रूप में लगे होते है।

प्रसारण

इसका प्रसारण बीजों के माध्यम से होता है।

कहाँ से बीज प्राप्त करें?

1. कृषि कालेजों से।

2. उद्यान विभाग से।

3. कृषकों से।

4. किसी गृह उद्यान से।

रोपण का समय

मानसून से पूर्व नर्सरी में बीज रोपण किया जाता है।

पुष्पन का समय

बरसात व ठण्ड की शुरुआत।

(3). ग्लेडियोलस

ग्लेडियोलस प्रकन्द से प्रसारित की जाने वाली पुष्प की प्रजाति है। इनमें भी रंगों में विविधता देखने मिलती है।

प्रसारण

इनका प्रसारण दो विधियों से किया जा सकता है- 1. Corms और 2. Cormels.

कंद प्राप्ति के स्रोत

1. कृषि कालेजों से।

2. उद्यान विभाग से।

3. कृषकों से।

4. किसी गृह उद्यान से।

रोपण का समय

बरसात के ठीक बाद।

पुष्पन का समय

ठण्ड का मौसम.

(4). रजनीगंधा

रजनीगंधा एक बहुउपयोगी अलंकृत पौध है। इसका उपयोग अलंकृत बागवानी के साथ-साथ beauty products के निर्माण और कुछ बीमारियों की दवाईयाँ तैयार करने में भी की जाती हैं।

प्रसारण

इसका प्रसारण कन्द के द्वारा किया जाता है।

कन्द प्राप्ति के स्त्रोत

1. कृषि कालेजों से।

2. उद्यान विभाग से।

3. उन्नतशील कृषकों से।

4. किसी गृह उद्यान से।

रोपण का समय

बरसात से पूर्व।

पुष्पन का समय

ठण्ड का मौसम।

(5). गुलाब

गुलाब आमतौर पर सभी के द्वारा जानी जाने वाली अलंकृत पौध है। यह सभी जगह बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है। गुलाब की कई सारी किस्में पाई जाती हैं, जिनमें रंगों की विविधता आम बात है। यह वैश्विक स्तर की पुष्प है जिसकी व्यवसाय भी काफी बड़े स्तर पर की जाती है।

प्रसारण

इसका प्रसारण cutting के द्वारा बड़ी ही आसानी से की जा सकती है, वहीं T-budding इसके प्रसारण की व्यवसायिक विधि है।

प्राप्ति के स्त्रोत

इसके cutting या तैयार पौधे निम्न जगहों से प्राप्त किये जा सकते हैं:

1. कृषि कालेजों से।

2. उद्यान विभाग से।

3. निजी उद्यान से।

4. गृह उद्यान से।

रोपण का समय

इसके रोपण का सबसे अच्छा समय बरसात का मौसम होता है।

पुष्पन का समय

ठण्ड मौसम में उच्च किस्म के फूल मिलते हैं।

(6). एन्थुरियम

एन्थुरियम अपनी पत्तियों की सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह बहुत ही common ऑर्नामेंटल पौध है। यह लगभग सभी गृह उद्यानों में देखी जा सकती है।

प्रसारण

इसका प्रसारण बीज व cutting के माध्यम से किया जाता है।

 बीज प्राप्ति के स्त्रोत

1. कृषि कालेजों से।

2. उद्यान विभाग से।

3. एन्थुरियम उत्पादक कृषकों से।

4. किसी गृह उद्यान से।

रोपण का समय

बरसात से पूर्व।

पोस्ट से सम्बंधित शब्दों की व्याख्या

पुष्पीय अलंकृत पौधे

व्याख्या: ऐसे पौधे जिन्हें फूलों की सुंदरता के लिए उगाया जाता है। उदाहरण- गेंदा फूल।

पत्तिदार अलंकृत पौधे

ऐसे पौधे जिन्हें पत्तियों की सुंदरता के लिए उगाया जाता है। उदाहरण- एन्थुरियम।

Landscape Gardening

Gardening अपनाते हुए भू-दृश्य में आवश्यक परिवर्तन करना। यह सुंदरता से सम्बंधित है।

Corms

Corms या कंद, कंदो के बड़े रूप होते हैं।

Cormels

Cormels या शल्ककंद, कंदो के छोटे रूप होते हैं।

Leave a Comment