Medhli Saamp

मेढ़ली साँप (Medhli Sanp): यह एक संक्षिप्त नोट है जो साँप की एक प्रजाति से सम्बंधित है। इंटरनेट पर इसकी जानकारी बहुत कम ही उपलब्ध है। इसे मेढ़ली या Medhli Saamp (snake) के नाम से जाना जाता है।

Also read: Who is the Cause of Deforestation in India?

परिचय

प्रकारसाँप, विषहीन।
प्राप्ति स्थानसम्पूर्ण भारत।
आकरछोटा।
परिवारअजगर।

किससे संबंध है साँप की इस प्रजाति का?

साँप की इस प्रजाति का सीधा संबंध अजगर से है। यह अजगर प्रजाति से सम्बंधित साँप है। परन्तु यह अजगर (python) के समान विशाल व भारी भरकम न होकर अन्य साँपों की तरह छोटे व हल्के होते हैं। साथ ही ये विषहीन होते हैं।

साँप की इस विषहीन प्रजाति को स्थानीय भाषा, विशेषकर मध्य भारत में इस साँप को मेढ़ली साँप के नाम से जाना जाता है।

इस पोस्ट में हम साँप की इस प्रजाति बॉयोलोजिकल जानकारी न देकर सामान्य जानकारी दे रहे हैं।

यह साँप कल रात ही हमारे पड़ोसी के आँगन में देखी गई।

प्राप्ति स्थान

प्राकृतिक स्थल: चट्टानी क्षेत्र, घने पेड़-पौधे व झाड़ी वाले क्षेत्र, नदी, नाले इत्यादि। इनमें चट्टानी इलाके इनके पसंदीदा जगह होते हैं।

कृत्रिम स्थल: ग्रामीण क्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अधिकतर गर्मी के दिनों में देखे जा सकते हैं। इन्हें आँगन के किसी कोने, घर में रखी किसी वस्तु पर देखा जा सकता है। कभी-कभी ये बरसात के दिनों में भी देखे जा सकते हैं।

आहार

ये आहार के रूप में छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े व पक्षियों के अंडों को लेते हैं।

प्रवृत्ति

इनकी प्रवृत्ति बहुत ही सुस्त होती है। इनके पास जाने या इन्हें डराने से भी ये बहुत ही धीमी प्रतिक्रिया देते हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी समय लगाते हैं।

घातकता

जैसे कि पहले ही वर्णन किया जा चुका है कि यह साँप की एक विषहीन प्रजाति है, अतः आकार में छोटे होने के कारण ये पालतू पशुओं, बड़ी पक्षियों और मनुष्यों के लिए घातक नहीं होते हैं।

क्या करें इनके साथ?

अगर कभी आपको घर के आसपास या कहीं भी यह साँप दिख जाए तो इसे कभी नुकसान न पहुंचायें। घर में इनके आ जाने पर इन्हें पकड़ कर किसी सुरक्षित प्राकृतिक स्थल में छोड़ देनी चाहिए। वहीं इनके अपने प्राकृतिक निवास स्थल में इनसे छेड़खानी नहीं करनी चाहिए।

Leave a Comment