गोधन न्याय योजना
‘गोधन न्याय योजना’ या ‘Godhan Nyay Yojana or also spelled as Godhan Nyaya Yojna’ छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस का सम्बंध पशुपालन या पशुधन विभाग से है, परन्तु इससे संबंधित नोडल विभाग कृषि विभाग है।
यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के विकासखण्डों में लागू है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाती है। यही है गोधन न्याय योजना।
इसे भी पढ़ें: Poshan Badi Yojana
(A). सामान्य जानकारी |
(B). प्रक्रिया |
(C). अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न |
(A). सामान्य जानकारी
1. खरीदी करने वाला: छत्तीसगढ़ सरकार (विभाग के माध्यम से)
2. चरण: 2.
3. बिक्री करने वाला: गाँव के कृषक।
4. भुगतान: ऑनलाइन (Online)।
(B). प्रक्रिया
खरीदी करने वाली टीम
1. गोठान समिति के सदस्य।
2. गोठान समिति का अध्यक्ष।
3. गोठान के नोडल अधिकारी।
चयनित ग्राम में पहले से ही गोठान स्थापित होते हैं। इन गोठनों में रविवार और सरकारी अवकाशों को छोड़कर प्रत्येक दिन गोठान समिति के द्वारा किसानों से गोबर की खरीदी की जाती है।
इसे भी पढ़ें: कृषि व्यवसाय के प्रकार
किसान के द्वारा लाई जाने वाली आवश्यक जानकारी या दस्तावेज:
1. आधार कार्ड।
2. बैंक पासबुक।
3. जमीन का पर्चा या B-1.
4. मोबाइल नंबर।
अब नोडल अधिकारी इन दस्तावेजों के अनुसार ‘गोधन न्याय योजना एप्प (Godhan Nyay Yojana App)’ के द्वारा किसान का पंजीयन करते हैं, और किसान से गोबर खरीदी करते हैं।
कुछ दिनों के बाद किसान के खाते में ऑनलाइन भुगतान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: वर्मीकम्पोस्ट हेतु केंचुआ कहाँ से प्राप्त करें?
(C). अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 01. कौनसे किसान गोबर बिक्री कर सकते हैं?
उत्तर: सभी किसान गोबर बेंच सकते हैं।
प्रश्न 02. क्या जिनके पास गोधन नहीं है वे अन्यत्र जगह से गोबर इक्कठा कर गोबर बिक्री कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, जिनके पास गोधन नहीं है वे अन्यत्र जगह से गोबर इक्कठा कर गोबर बिक्री कर सकते हैं।
प्रश्न 03: क्या दूसरे ग्राम पंचायत के कृषक निकष्ठ गोठानों में गोबर बिक्री कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, दूसरे ग्राम पंचायत के कृषक निकष्ठ गोठानों में गोबर बिक्री नहीं कर सकते हैं?
प्रश्न 04. क्या गोबर बिक्री करने के लिए कृषक होना जरूरी है?
उत्तर: नहीं, गोबर बिक्री करने के लिए कृषक होना जरूरी नहीं है?
प्रश्न 05. किस दर पर की जाती है गोबर की खरीदी?
उत्तर: 2 रु. प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाती है।
प्रश्न 06: किस प्रकार के गोबर की खरीदी की जाती है?
उत्तर: कच्चे गोबर की खरीदी की जाती है।