आम में फूल/फल झड़न एवं प्रबंधन ( Fruit and Flower Drop in Mango and Management)

आम एक एकान्तर फलन वाला पौध है, अर्थात इसमें एक साल पुष्प और फलन आते हैं और दूसरे वर्ष पौध पुष्प एवं फल रहित रहती है। इसके अतिरिक्त आम में पुष्प और फल झड़न एक महत्वपूर्ण समस्या है।

पुष्प झड़न की समस्या full bloom या later stage में भी उत्तपन्न होती है। केवल 0.1% पुष्प ही mature fruit में परिवर्तित हो पाते हैं। अधिकतम fruit drop अप्रैल के अंतिम सप्ताह एवं मई के प्रथम सप्ताह में देखी जाती है। 
 
फल झड़न के तीन अवस्था होते हैं:
 
1. Pin head drop.
2. Post Setting Drop.
3. May Drop.
 
फूल एवं फल झड़न से पूर्व एक abscission layer का निर्माण होता है। इस वजह से फूल और फल बौर से अलग हो जाते हैं।

See also: Totapari mango

इस लेख में हम आम के पौध में पुष्प एवं फल झड़न के कारणों एवं उनके प्रबंधन उपायों के बारे में जानेंगे।

List of contents
1. आम में पुष्प एवं फल झड़न क्या है?
2. आम में पुष्प व फल झड़न के कारण।
3. आम में पुष्प एवं फल झड़न के नियंत्रण के उपाय।

(1). आम में पुष्प एवं फल झड़न क्या है?

आम के पौधे में लगने वाले पुष्प या फूल को आम के बौर के नाम से जाना जाता है। 

पुष्पन का समय

कलमी आम (Grafted Mango) में, रोपण के पहले ही वर्ष पुष्पन देखी जा सकती है। हालाँकि पहले 3 वर्षों तक कोई फसल नहीं लेनी चाहिए और पौध में लगे हुए बौर को जल्द से जल्द तोड़ कर अलग कर देनी चाहिए। ऐसा न करने से आने वाले वर्षों में पौधे की यथा संभव वृद्धि नहीं हो पाती है।
 
पुष्पन समय: भारत में आम में पुष्पन का समय क्षेत्र के हिसाब से भिन्न होती है। उत्तर भारत में अधिकतर आम के पौधों में देरी से बौर आते हैं। कुछ भागों में पुष्पन जनवरी से प्रारंभ होती है, कुछ भागों में फरवरी से और वहीं कुछ भागों में मार्च महीने से पुष्पन प्रारंभ होती है।
 
मध्य भारत के कुछ भागों और दक्षिण भारत में अक्टूबर – नवम्बर के महीने से ही बौर का आना प्रारम्भ हो जाता है। यह स्थानीय जलवायु और आम की किस्मों पर भी निर्भर करती है।
 
शुष्क मौसम पुष्पन के लिए सहायक होती है वहीं बादल (cloudy) वाले मौसम पुष्पन को हानि पहुँचाते हैं।
 
इसे भी पढ़ें: मुर्गीपालन: महत्वपूर्ण रोग एवं प्रबंधन

(2). आम में पुष्प व फल झड़न के कारण

आम में पुष्प एवं फल झड़न के निम्न. कारण हैं:
 
1. कीट एवं रोग।
2. पक्षियाँ।
3. जलवायु।

कीट

मिली बग (Mango Mealy Bug):  इस कीट के निम्फ जमीन से पेड़ में चढ़ाई करते हैं। जनवरी से अप्रैल के महीने में ये टेंडर (tender) बौर के रस को चूस लेते हैं, जिससे पुष्प एवं फल झड़न की समस्या उत्तपन्न होती है।
 
Mango Hopper (आम का चेंपा):
 
यह आम का बहुत ही घातक कीट है। निम्फ और वयस्क दोनों ही कीट बौर का रस चूस लेते हैं, जिससे फल एवं फुल दोनों ही झड़ जाते हैं। इसका आक्रमण फरवरी – मार्च में देखी जा सकती है।
 
Mango Fruit Fly आम में फल गिरने का एक और कारण है।

रोग

पाउडरी मिलड्यू (Powdery Mildew)
यह आम का बहुत ही घातक रोग है। इसका आक्रमण फरवरी-मार्च में अधिकतर देखा जाता है। बौर में इसका आक्रमण होने पर छोटे फल प्रभावित होकर गिर जाते हैं। 

जलवायु

खराब जलवायु जैसे आँधी-तूफान, तेज गर्मी, तेज बरसात इत्यादि भी पुष्प एवं फल झड़न के महत्वपूर्ण कारण हैं।
 
अन्य कारण हैं:
1. Low Carbohydrates.
2. Abortion of embryo.
3. Degeneration of ovules.
4. Poor soil.
5. Inadequate Irrigation Water.
6. Low Nutrition.
7. Hormonal Imbalance.

(3). आम में पुष्प एवं फल झड़न के नियंत्रण के उपाय

1. मिली बग के नियंत्रण हेतु पेड़ के तने में स्टिकी बैंड (sticky band) लगायें।
 
2. Mango Hopper के नियंत्रण हेतु Carbaryl 50 WP का उपयोग करना चाहिए।
 
3. Powdery Mildew के नियंत्रण कर लिए सल्फर युक्त रोगनाशक का उपयोग किया जाना चाहिए।
 
4. 2,4-D (2%), एवं NAA का छिड़काव fruit setting में मददगार होती है।
 
इसे भी पढ़ें:  वर्मीकम्पोष्ट तैयार करने के लिए केंचुआ कहाँ से प्राप्त करें?

शब्दों की व्याख्या

1. एकान्तर फलन

एकान्तर फलन आम के विभिन्न किस्मों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण समस्या है। इस समस्या में आम के पेड़ में एक वर्ष पुष्प और फल दोनों लगते हैं, जबकि अगले वर्ष पेड़ में बौर नहीं आते और पेड़ फल रहित रह जाता है।
 
आम में एकान्तर फलन वाली किस्म: Langra.
 
आम में निरंतर फलन वाली किस्म:
Banganpalli.
 
Biennial Varieties: Fajri, Swarnarekha, Pairi.

Leave a Comment