क्या है कृषि व्यवसाय?

कृषि व्यवसाय कृषि से सम्बंधित व्यवसाय होते हैं। ये व्यवसाय छोटे से लेकर बड़े पैमाने के होते हैं। इनमें कृषि उत्पाद की बिक्री प्रमुख क्रिया है। खेतों में फसल उगाना, उसकी कटाई करना और बाजारों में बेचना कृषि व्यवसाय का ही रूप है। वहीं, कृषि में उपयोग में आने वाले कीटनाशकों एवं उर्वरकों का निर्माण भी कृषि व्यवसाय का ही रूप है। ये वृहद पैमाने के कृषि व्यवसाय होते हैं।

कृषि व्यवसाय के प्रकार

Contents
1. छोटे पैमाने के कृषि व्यवसाय।
2. मध्यम पैमाने के कृषि व्यवसाय।
3. बड़े पैमाने के कृषि व्यवसाय।

छोटे पैमाने के कृषि व्यवसाय

इस वर्ग में ऐसे कृषि व्यवसाय शामिल होते हैं जिसे एक ही व्यक्ति विशेष के द्वारा संचालित किया जा सकता है।  इस तरह की व्यवसाय के लिए ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही बहुत ही कम क्षेत्र में इसे किया जा सकता है।

एक छोटे कृषि फार्म में कृषि फसलों से उपज लेना और उनका विपणन इस वर्ग में शामिल हैं। इसके अन्य उदाहरण हैं- खाद उत्पादन (केंचुआ खाद व FYM),

मध्यम पैमाने के कृषि व्यवसाय

इस वर्ग में ऐसे कृषि व्यवसाय शामिल होते हैं जिसे एक ही व्यक्ति विशेष के द्वारा कुछ employees के सहारे संचालित किया जाता है।  इस तरह की व्यवसाय के लिए कुछ हजार से लेकर लाख रु. तक के निवेश की आवश्यकता होती है। इसके लिए भी कम क्षेत्र की आवश्यकता होती है।

व्यवसायिक स्तर पर फूलों की खेती, व्यवसायिक स्तर पर सब्जियों की खेती, कृषि दुकान का संचालन मध्यम पैमाने के कृषि व्यवसाय हैं।

बड़े पैमाने के कृषि व्यवसाय

इस वर्ग में ऐसे कृषि व्यवसाय शामिल होते हैं जिसे एक ही व्यक्ति विशेष के द्वारा बहुत सहारे employees के सहारे संचालित किया जाता है।  इस तरह की व्यवसाय के लाखों रु. तक के निवेश की आवश्यकता होती है। इसके लिए भी अधिक क्षेत्र की आवश्यकता होती है। कार्य क्षेत्र भी अधिक होता है।

प्रमाणित बीज उत्पादन, संकर बीज उत्पादन, कीटनाशक निर्माण, कृषि संबंधी औजारों एवं उपकरणों का निर्माण इसी श्रेणी के व्यवसाय हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्मीकम्पोष्ट प्राप्त करने के लिए केंचुआ कहाँ से प्राप्त करें

महत्वपूर्ण कृषि व्यवसायों की सूची

यह कृषि व्यवसायों की सूची है:

1. बीज एवं कीटनाशक दुकान।

2. Landscape Gardening.

3. Vegetable Farming.

4. Flower Production.

5. Fruit Cultivation.

6. कृषि उपकरणों का निर्माण।

7. खाद उत्पादन एवं विपणन।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 01.  कीटनाशक व बीज की दुकान हेतु किस डिग्री की आवश्यकता होती है?

उत्तर: इसके लिए कृषि या जीव विज्ञान में B. Sc. की उपाधि होनी चाहिए।

प्रश्न 02. क्या छोटे पैमाने के कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?

उत्तर: नहीं, छोटे पैमाने के कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है।

प्रश्न 03. क्या मध्यम पैमाने के कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?

उत्तर: हाँ, मध्य पैमाने के कुछ कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। उदाहरण- कीटनाशक दुकान।

प्रश्न 04. क्या बड़े पैमाने के कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?

उत्तर: हाँ, बड़े पैमाने के हर कृषि व्यवसाय के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। उदाहरण- उर्वरक निर्माण कंपनी।

इसे भी पढ़ेPoshan badi yojana

अन्य महत्वपूर्ण शब्दों की व्याख्या

Landscape Gardening

अलंकृत पौध का उपयोग करते हुए किसी स्थान विशेष का भूदृश्य बदल देना Landscape Gardening कहलाता है।

FYM

गोबर से बने खाद को FYM के नाम से जाना जाता है। इसे Farm Yard Manure भी कहते हैं।

केंचुआ खाद

केंचुआ खाद को वर्मीकम्पोस्ट के नाम से भी जाना जाता है। अनुपयोगी कृषि पदार्थों को एक टैंक में भर कर उसमें केंचुआ छोड़ दिया जाता है। इस अनुपयोगी पदार्थो को केंचुआ अपने भोजन के रूप में ग्रहण करता है, और इसे खाद के रूप में परिवर्तित कर देता है।

Leave a Comment