2021 समाप्त होने वाला है (कुछ दिनों बाद), और  2022 की पहली तारीख के आगमन के पहले से ही लोगों ने इस बार New Year Picnic Spots के बारे में जगह तय कर शुरू कर दिया होगा। अधिकतर लोग अपनी आसपास  की जगहों का चयन पिकनिक स्थल के रूप में करते हैं, हाँलाकि कुछ लोग दूरस्थ स्थल का चयन करते हैं। इस पोस्ट में आने वाले नववर्ष, 2022 हेतु 5 अच्छे पिकनिक स्पॉट के बारे में बताई जा रही है, जो भारत के कुछ राज्यों से चयन किये गए हैं।

इनकी सूची इस प्रकार है:

मध्यप्रदेश
2. उड़ीसा
3. छत्तीसगढ़
4. गुजरात
5. राजस्थान

Also read: Teetarmara

भेड़ाघाट

भेड़ाघाट को धुँवाधार के नाम से भी जाना जाता है। यह जबलपुर से 15-20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह एक जलप्रपात है, जो नर्मदा नदी के पानी के चट्टानों से 98.50 फीट (Ref. 01) की ऊँचाई से गिरने से बनती है।

यहाँ पर बस और निजी वाहनों के द्वारा पहुँचा जा सकता है।

एक दिन के पिकनिक कार्यक्रम के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

हीराकुण्ड डेम

हीराकुण्ड डेम  संबलपुर से मात्र 15 किलोमीटर (Ref. 02) की दूरी पर स्थित है। यह भी एक अच्छी पिकनिक स्पॉट है। यह महानदी के पानी को रोक कर बनाई गई एक विशाल जलाशय है।

यहाँ पर बस और निजी वाहनों से पहुँचा जा सकता है।

एक दिन के पिकनिक कार्यक्रम के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

कच्छ का रण

निः संदेह, कच्छ गुजरात में एक अति रमणीय भ्रमण स्थल है। यह उत्तर – पश्चिम गुजरात का हिस्सा है। वास्तव में इसे एक द्वीप भी कहा जा सकता है। यहाँ कच्छ का रण प्रसिद्ध है, जो नमक की सफेद चादर से ढँकी होती है।

यहाँ निजी वाहनों के साथ ही ऊँट सवारी के प्रमुख साधन होते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू एक हिल स्टेशन (Hill Station) है। यह अरावली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है और राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह पूरे भारतवर्ष में एक प्रसिद्ध स्थल है।

यहाँ आसपास रुकने के लिए कई अच्छे लॉज और हॉटेल्स हैं। अतः यहाँ पिकनिक के कुछ दिन पहले भी आया जा सकता है।

चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर शहर से 35 – 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक विशाल जलप्रपात है। इंद्रावती नदी के प्राकृतिक मार्ग में 95 फ़ीट की ऊँचाई (Ref. 03) से गिर कर मनमोहक प्रपात का निर्माण करती है।

यहाँ रिसोर्ट, एंडवेंचर कैम्प और बोटिंग की सुविधा है। इसे भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है।

Leave a Comment