मुख्य लेख: दुनिया की दो बेहतरीन जगहें

Photo Credit (unsplash): David Clode (mount Kilimanjaro)

पुर्व में प्रकाशित लेख ‘दुनिया की दो बेहतरीन जगहें: भाग 01’ में मैंने चर्चा की थी समुद्र और उसकी सुंदरता के बारे में। यह लेख ‘दुनिया की दो बेहतरीन जगहें: भाग 02’ उसी लेख श्रृंखला का दूसरा भाग है, इस लेख में हम चर्चा करेंगे अडिग और अचल मानी जाने वाली पर्वत/पहाड़ों के बारे में।

एक पहाड़ एक बड़े टीले से लेकर अति विशाल पर्वत के रूप में अपने जन्म स्थल पर सदियों तक अडिग खड़ी रहती है।

पहाड़ और पर्वत ऐसे जगह होते हैं जो साल भर मानवीय भीड़भाड़ से परे होते हैं (कुछ अपवादों को छोड़कर)।

CategoryNature and natural places
WriterHarish Manik

Also read: दुनिया की दो बेहतरीन जगहें: भाग 01

पहाड़ों में जाने के लाभ

1. तनाव कम होना।
2. स्वास्थ-वर्धक।
3. Good Habit.
4. प्रकृति से लगाव।
5. वन्य जीवों के दर्शन।

तनाव कम होना

निःसंदेह, पहाड़ों की सैर करना दिमाग के अंदर चल रही उथल-पुथल को पूरी तरह उदासीन कर देती है। और इस बात का अनुभव गंतव्य स्थल में जाने पर हो सकता है।

स्वास्थ-वर्धक

इसमें कोई संदेह नहीं है कि पहाड़ों में जाने पर स्वास्थ असर होता है, और यह असर स्वास्थ लाभ के रूप में ही होता है।

Good Habit

पहाड़ों पर भ्रमण करना एक अच्छी आदत मानी जाती है। अगर पास में ही कोई छोटी-बड़ी पहाड़ हो तो सप्ताह में एक बार उस पर जाना ही चाहिए।

प्रकृति से लगाव

जब हम अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को साथ में लेकर पहाड़ों की यात्रा पर निकलते हैं जिसे इस विषय में ज्यादा रुचि नहीं है, तब बहुत अधिक संभावना बन जाती है कि उस व्यक्ति विशेष के अंदर भी प्रकृति को लेकर एक नई विचार एक नई सोंच जागृत हो जाये। यह हमारे लिए एक उपलब्धि ही होगी।

वन्य जीवों के दर्शन

हम पहाड़ों पर जाएँ और वन्यजीवों के दर्शन न हो यह संभव नहीं है। वन्य जीवों का दर्शन हमें सजीव बना देती है।

कहाँ जाएँ?

भारत और विश्व के अन्य भागों में अनेक पहाड़ और पर्वत श्रृंखला हैं। जिनमें भारत और विश्व के अन्य भागों में स्थित पहाड़ों की सूची इस प्रकार है:

भारत के पहाड़ एवं पर्वत श्रृंखला

1. हिमालय पर्वत श्रृंखला (सुदुर उतर-पूर्व राज्य)।

2. अरावली पर्वत श्रृंखला (गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली)।

3. विंध्य पर्वत श्रृंखला (मध्यप्रदेश)।

4. पश्चिम घाट पर्वत श्रृंखला।

विश्व के पहाड़ एवं पर्वत:

1. ऐल्प्स पर्वत (इटली, न्यूजीलैंड)।

2. किलिमंजारो पर्वत (तंजानिया)।

3. काकेश पर्वत (मध्य एशिया)।

4. हिन्दू कुश (पाकिस्तान, अफगानिस्तान)।

5. माउंट fujji (जापान)।

ये सभी उन पर्वत या पर्वत शृंखलाओं की सूची हैं, जो अपनी विशालता के कारण जाने जाते हैं। यही कारण है कि इनकी चढ़ाई करना, इनके शिखर तक पहुँचना बहुत मुश्किल होता है।

परन्तु इन विशाल पर्वत (पर्वत से के अलावा हमारे आसपास भी छोटे-बड़े पहाड़ होते हैं, इनमें से कुछ अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है, कुछ धार्मिक वजहों से और कुछ ऐतिहासिक कारणों से।

इस पोस्ट में हम इन्ही महत्वपूर्ण पहाड़ों के बारे में जानेंगे।

भारत के महत्वपूर्ण पहाड़/पर्वत

मध्य-पश्चिम भारत

छत्तीसगढ़

1. डोंगरगढ़ पहाड़: धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती है।

2. मदेसर पहाड़: उत्तरी छत्तीसगढ़ में पाट क्षेत्र का छोर है। यह अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।

मध्यप्रदेश

1. बांधवगढ़ पर्वत: वन्यजीवों के लिये प्रसिद्ध है।

2. महादेव पर्वत: अपनी पर्वत चोटियों, घाटियों और हरियाली के लिये जानी जाती है।

3. जानापाव पर्वत: कम ऊँची चोटयों और प्राकृतिक सुंदरता हेतु प्रसिद्ध।

राजस्थान

1. माउंट आबू: यह एक हिल स्टेशन है।

2. गुरु शिखर: धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता हेतु जानी जाती है।

ये सभी अरावली पर्वत श्रृंखला के भाग हैं।

दक्षिण भारत

1. कुर्ग (Coorg): यह कर्नाटक में स्थित है, तथा अपने मनमोहक भूदृश्य (landscaping) के लिए जानी जाती है।

2. देवीकुलम: कोट्टायम, केरल में स्थित है। यह ऊँची पहाड़ चोटियों, झरनों और झीलों के लिए जानी जाती है।

3. ऊंटी: यह भारत सहित विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह ‘पर्वतों की रानी’ के नाम से भी जानी जाती है। यह कोयम्बटूर, तमिलनाडु में स्थित है।

उत्तर भारत

उत्तर भारत के सभी छोटे-बड़े पहाड़ या पर्वत हिमालय पर्वत श्रृंखला के भाग हैं।

1. मनाली: यह विश्व-प्रशिद्ध ब्राह्मण स्थल है। हिमालय की गोदी में बसी यह जगह प्रकृति प्रेमियों की सबसे पहली पसंद है। अपने चारों ओर ऊँची-ऊँची चोटयों के लिये जानी जाती है जो बर्फ की परत से ढँकी होती है। कई जगह अल्पाइन दृश्य भी दिख जाते हैं।

2. नैनीताल: झीलों की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

3. धर्मशाला: धार्मिक महत्व के लियर प्रसिद्ध है।

4. शिमला: अपनी outstanding landscaping के लिए जानी जाती है।

5. लेह: लेह के बारे किसने नहीं सुना होगा, यह तो धरती में स्वर्ग है।

विश्व के पर्वत

1. आल्प्स: आल्प्स की पर्वत श्रृंखला इटली में भी है और न्यूजीलैंड में भी है। ये दुनिया में प्रसिद्ध tourist attraction वाले स्थल हैं।

2. किलिमंजारो: किलिमंजारो एक प्रसुप्त ज्वालामुखी पर्वत है। यह विश्व में बिना शृंखला है वाली सबसे ऊँची पर्वत है। इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर है। यह किलिमंजारो national park में स्थित है। यहाँ जाना ज्यादा खर्चीला नहीं है, क्योंकि एक भारतीय रुपया 31 तंजानियाई shilling के बराबर होती है।

3. Mount Fujji: यह जापान है, यह भी एक ज्वालामुखी पर्वत है। हालाँकि इसमें चढ़ना निषेद्ध है।

4. Mount Kenya: यह केन्या (अफ्रीका महाद्वीप) में स्थित है। यह एक ज्वालामुखी पर्वत श्रृंखला है।

5. काकेश: मध्य एशिया (Middle-East) पर्वत श्रृंखला एक ज्वालामुखी पर्वत श्रृंखला है जो एशिया को यूरोप से अलग करती है।

सावधानियाँ

जैसा कि इस लेख के प्रारंभ में ही बताया जा चुका है कि पहाड़ों पर जाना, उसकी सैर करने बहुत अच्छी बात है; परन्तु किसी भी पहाड़ के भ्रमण में जाने से पहले उसके बारे में उचित जाँच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। यह स्वयं की सुरक्षा के लिए है, क्योंकि एक जंगल विशेष में खतरनाक जंगली जानवरों के द्वारा हमला किये जाने की संभावना हमेशा बनी रहती है। अपने साथ पानी से भरी बोतल रखना न भूलें। छोटी से छोटी सुरक्षा उपायों को ज़ेहन में रखकर चलना चाहिए।

अन्य बिंदु

1. उचित समय: बर्फीले हिल स्टेशन या पर्वतों में जाने से पहले सही समय का पता लगा लें।

2. अपने साथ first ad kit और पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी रखें।

3. दूसरे देशों में जाने पर tourist guide अवश्य करें।

4. अगर ऊँचे पहाड़ों में चढ़ना हो रुक-रुक कर चढ़ें। स्वयं को ऊँचाई के अनुसार अनुकूलित करते हुए।

5. फिजिकल टेस्ट अवश्य करा लें।

One Thought to “दुनिया की दो बेहतरीन जगहें: भाग 02”

Leave a Comment