मुख्य लेेेख: Best Places to Visit

 
दुनिया (पृथ्वी) में देखने के लिए अनगिनत अच्छी जगहें हैं। इनमें कृत्रिम अर्थात् मानव निर्मित और प्राकृतिक, दोनों जगहें शामिल हैं। वर्तमान समय में लोगों द्वारा कृत्रिम जगहों को प्राथमिकता देना, उन जगहों को देखने हेतु अपनी यात्रा में शामिल करना ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन ज्यादा शांति और स्वंय के अंदर गहराई से झाँकने और खुद को समझने का अवसर प्रकृति अर्थात् nature के ज्यादा करीब जाकर मिलता है। यहाँ nature से तात्पर्य मानवीय हस्तक्षेप से कम से कम प्रभावित (least affected) जगहों से है।
 
 
इस पोस्ट में हम ऐसे ही दो महत्वपूर्ण प्राकृतिक जगहों को के बारे में जानेंगें। यह पोस्ट लेख का पहला भाग है, दूसरे भाग के बारे में हम दूसरी पोस्ट में जानेंगें।
 
यह पोस्ट है अति शांत और अति विशाल समुद्र के बारे में। हम सभी जानते हैं समुद्र की विशालता और महानता के बारे में। 
 
दिमाग में चाहे कितनी ही बड़ी द्वंद क्यों न चल रही हो, समुद्र किनारे या बीच में जाने पर हर समस्या तुच्छ लगती है। 
 
समुद्र की विशालता के सामने एक इंसान अपनी अंदर चल रही हर तरह और हर category की समस्या को निम्न. प्रकार से interpret करता है:
 
1. It is nothing: आप समुद्र  के किनारे जायें, उसकी सैर करें। आप अनुभव करेंगे कि ‘वर्तमान में आपको किसी कार्य को सिर्फ इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि यह करना या इसे करते रहना हमारी मजबूरी है’। अब आप अनुुुभव करेंगे कि हमें life में जिस कार्य को करना पड़ रहा है और जिसकी वजह से हम इतना दुःखी हैं, वह बहुत छोटा सा हिस्सा है हमारी इस जिंदगी का। We can progress and live the life at its fullest without that particular work breaking all the odd things.
 
2. तनाव रहित वातावरण: यह बात सत्य है कि हम अभी जिस कार्य को कर रहे हैं (work with no interest), उसमें अधिकतम वक्त stress के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण चीज़ नहीं होती। समुद्र इस तनाव को पूरी तरह समाप्त कर देती है।आप feel करते हैं कि आपके अंदर positivity की एक सैलाब आ गई है, मतलब एक नई ऊर्जा का संचार। यहाँ किसी भी मनोदशा के साथ जायें, पर साथ में सकारात्मकता ही लाएँगे।
 
3. Finding Something New: यहाँ आने के बाद प्रत्येक इंसान अपनी समझ के स्तर पर एक नई सिख लेता है। हमेशा कुछ नया ही मिलता है। बहुत संभावना होती है कि किसी के जिंदगी जीने का नज़रिया बदल जाये। ये बातें सिर्फ कहने के लिए नहीं हैं, ये सत्य हैं, और यहाँ आकर ही feel की जा सकती है।
 
समुद के बारे में यह मेरा अनुभव है। और मेरा मानना है प्रत्येक इंसान अपनी समझ की स्तर के साथ एक नई सिख ले सकता है, यह जिंदगी को बेहतर बना सकती है। यह सिर्फ कहने की बातें नहीं हैं, आप एक बार समुद्र जायें, उसकी विशालता और धीरता को feel करें। You will see difference!

कहाँ जाएँ?

अगर आपको इसे गहराई से अनुभव करना है तो उन जगहों में न जायें जो साल के हर वक्त भीड़-भाड़ से भरा होता है। घूमने के लिए निम्न. जगहों पर जाएँ:
 
1. भीड़-भाड़ से रहित beach।
2. Lagoon।
3. Coral Island।
4. Private Cruise।

एक समुद्र को explore करने हेतु बेहतरीन जगहें;

मैं पहले ही बता चुका हूँ कि एक समुद्र कितना विशाल होता है और यह सभी को पता है। पर यहाँ ‘समुद्र को explore करने’ से तात्पर्य उसके किसी विशेष, छोटी सी area से है। आईये जानते हैं इनके बारे में-

Lagoon (Sea Atoll)

नेशनल जियोग्रॉफीक के अनुसार-

“A lagoon is a shallow body of water protected from a larger body of water (usually the ocean) by sandbars, barrier islands, or coral reefs”.

इस तरह लैगून एक अति-सुंदर परन्तु सूक्ष्म द्वीप का प्रतिरूप होता है। जहाँ प्रकृति की सुंदरता अपनी चरम पर होती है।

भारत सहित विश्व के अन्य भागों में अनगिनत लैगून पाये जाते हैं। जिनमें भारत और विश्व के अन्य भागों में स्थित लैगूनों की सूची इस प्रकार है:

भारत के लैगून:

1. चिल्का झील।

2. कालीवेली।

3. केरला बैकवाटर्स।

4. पुलीकट झील आदि।

विश्व के लैगून:

1. Garabogaz, तुर्कमेनिस्तान।

2. Venice Lagoon आदि।

यहाँ हम लैगून की जिस सुंदर category की बात कर रहे हैं वह Sea Atoll के नाम से जानी जाती है।

भारत के Sea Atoll:

1. Aggati island.
2. Bangaram atoll.
3. Cherbaniani reef.
4. Lakshadweep island etc.

विश्व के Sea Atoll

1. Aitutaki atoll, Cook Island.
2. Caroline atoll, Kiribati.
3. Tikehau, French Polynesia.
4. Lighthouse reef, Caribbean Sea.
5. Tubbataha reef, Philippines, etc.

Private Sea Cruise

अगर आपके पास बज़ट है तो अवश्य ही private sea cruise की प्लानिंग करनी चाहिए। यह short duration का sea adventure होता है जो सारे दिमागी समस्याओं का हल है।
 
भारत में बेहतरीन Sea Cruise Place हैं:
 
1. Goa Sea Cruise.
2. Lakshadweep Sea Cruise.
3. Sindarban Sea Cruise.
4. Andaman Sea Cruise etc.
 
दुनिया में 5 बेहतरीन sea cruise place हैं:
 
1. Caribbean Sea Cruise.
2. Alaskan Sea Cruise.
3. Mediterranean Sea Cruise.
4. Hawaii Sea Cruise.
5. The New Zealand Sea Cruise.
CategoryNature and natural places
WriterHarish Manik

One Thought to “दुनिया की दो बेहतरीन जगहें: भाग 01”

Leave a Comment