मुख्य लेख: क्या हमें ड्रीम 11 खेलना चाहिये (Should we play dream 11)

[You will never secure a place in top 10 except small leagues like – a league with 44.00 INR Price Pool. With #88 rank you would get around 25-50.00 INR, and with #1 rank in a small league, you would probably get 20-25.00 INR.]

IPL 2020

IPL 2020 के प्रारम्भ होते ही dream 11 ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली है। वर्तमान समय में यह छोटी उम्र के बच्चों से लेकर वयस्क लोगों के दिमाग पर हावी है। इसका craze दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि क्या ड्रीम 11 एक scam है (Is Dream Eleven a Scam)? क्या हमें ड्रीम 11 खेलना चाहिए?

डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में लिखी गयी जानकारी कुछ प्रतिष्टिठ वेबसाइट से ली गई जानकारी पर आधारित है, जिनका सन्दर्भ इस पोस्ट के अंत में दिया गया है। यह लेखक और उसके दोस्तों का ड्रीम 11 के साथ कुछ कड़वे अनुभव पर भी आधारित है, हालाँकि यह ड्रीम 11 के प्रति किसी व्यक्तिगत द्वेष को नहीं दिखाता।

क्या है dream 11?

इसकी नींव हर्ष शेठ और भावित जैन के द्वारा 2008 में रखी गई थी। मूल रूप से यह भारतीय कम्पनी है। वास्तव में ड्रीम 11 एक virtual fantasy game है, जहाँ:

1. खिलाड़ी तय क्रिकेट के मैदान में वास्तविक खेल खेलते हैं।

2. इसके लिए वे virtual खिलाड़ियों का चयन करते हैं।

3. मैदान में खिलाड़ियों के वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर participants का रैंक बनता है।

4. मैच समाप्ति के बाद रैंक के हिसाब से participants के बीच poolprice का वितरण किया जाता है।

हालाँकि यह क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल और कब्बडी जैसी खेलों को भो अपने fantasy program में शामिल करता है।

भारत में ड्रीम 11 का IPL 2020 के लिए BCCI के साथ आधिकारिक अनुबंध है। यह अनुबंध IPL 2019 से शुरू हुई थी जो अगले 2 सालों अर्थात् 2012-22 तक रहेगी।

कैसे करता है यह काम?

1. Day of the Live Match: तय दिन दो IPL टीमों के बीच मैच खेला जाता है। ड्रीम 11 द्वारा इस एकल मैच पर आधारित कई सारे लीग बनाये जाते हैं।

2. टीम बनाने वाले participants: लीग में भाग लेते हैं। इसके लिए वे दोनों टीमों की 22 खोलड़ियों में से 11 खिलाड़ियों का चयन कर अपना vertual team बनाते हैं। इसके लिए कुल 100 अंक तय होते हैं। इन्हीं 100 अंकों में से खिलाड़ियों का चयन करना होता है।

3. इस टीम में एक कप्तान और एक उपकप्तान का चयन किया जाता है। कप्तान और उपकप्तान को हर रन, कैच, विकेट, रन आउट पर अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा अंक मिलते है। टीम मैच शुरू होने से पहले बनाया जा सकता है। हालाँकि टॉस होने के बाद एडिट नहीं कर पाएँगे।

4. हालाँकि referral code न होने से एंट्री फीस के रूप में अपने जेब से पैसे देने पड़ते हैं।

5. जैसे मैच शुरू होता है, और खिलाड़ी perform करना, उसके साथ ही vertual team के रैंकिंग शुरू हो जाते हैं। इस तरह मैदान में खिलाड़यों के वास्तविक प्रदर्शन के साथ luck के भरोसे टीम के रैंकिंग ऊपर नीचे होते रहते हैं।

क्या हैं नुकसान?

1. कुंठित दिमाग: हर समय ड्रीम 11 में लगे रहने से आप किसी और काम में ध्यान नहीं दे पाएँगे। दिमाग का सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही काम करता है। इनमें निम्न. Activities शामिल हैं:

  • Browser को रिफ्रेश करते रहना।
  •  मैच प्रारम्भ होने के वक्त का बेसब्री से इंतज़ार।
  • खाना पीना भूल जाना।
  • किताबों को भूल जाना।
  • नींद की बीमारी हो जाना।
  • Life style का पूरी तरह से बदल जाना।

क्या हैं फायदे?

1. किस्मत: अगर किस्मत साथ दे जाये तो 10, 20, 30, 40 अधिक से अधिक 200 रु. जीत सकते हैं।

3. मनोरंजन: अगर आपके पास करने के लिए कुछ नहीं है और खाली बैठे हैं, तब मनोरंजन का यह एक अच्छा साधन है

4. झूठी ख़ुशी: जैसे ही कोई 10, 20 या 30 रु. जीत जाता है तो उसे झूठी खुशी मिल जाती है जो सेहत कर लिए हर हाल में फायदेमन्द होती है।

लेखक की अनुशंसा

“मैंने अपने आसपास कई को दिन के अधिकतर समय ड्रीम 11 खेलते हुए देखता हूँ, वे इसी में उलझे रहते हैं।  किसी दिन 10, तो किस दिन 30 तो किसी दिन 40 जीतकर खुश हो जाते हैं। पर, अगले दिन 50 – 100 रु. लगाकर वापस Zero स्कोर कर लेते हैं।”

जानने योग्य महत्वपूर्ण बातें

1. अगर ड्रीम खेलना ही है तो अपना खुद का पैसा व्यर्थ न करें। referral से मिले पैसे का ही उपयोग करें। क्योंकि आज 100 जीतेंगे तो कल 1000 हारेंगे।

2. बहुत संभावना है कि Top Rank में आने वाले टीम ड्रीम 11 के स्वयं के bots ही होते हैं। क्योंकि website है, server उनका है। और अंतिम बात उनका अपना कंट्रोल है।

3. यह गूगल के play store में नही है। यह बड़ा प्रमाण है कि यह luck पर आधारित gambling league है।

4. Youtube Videos: यूट्यूब के वे सभी वीडिओज़ जो यह दावा करते हैं कि उन्होंने ड्रीम 11 से लाखों-करोडों जीते हैं, वे असल में sponsered videos होते हैं। जिसका पैसा उस youtubers को पहले ही मिल गया होता है। और ऐसा इसलिए किया जाता है कि अधिक से अधिक participants इस fantasy league से जुड़ें।

5. रही बात बड़े क्रिकेटर्स के ब्रांड अंबेसडर होने की तो, उनका तो 4 साल का अनुबंध है ड्रीम 11 के साथ।

इस पोस्ट के माध्यम से ड्रीम 11 के साथ अपना अनुभव जरूर शेयर करें।

संदर्भ:

1. विकिपीडिया: ड्रीम 11.

Also read: Best Cartoon Serials for Childrens

One Thought to “क्या हमें ड्रीम 11 खेलनी चाहिए?”

  1. बिल्कुल सही बात है। मैं इस स्कैम में फंस चुका हूं। मैंने इससे केवल 78 रुपए ही जीते थे जबकि 500 रुपए से ज्यादा गवां चुका हूं। कई बार तो रेफरल के रुपए भी नहीं मिलते।

    मेरी जान पहचान का एक व्यक्ति है। उसने इससे 55 रुपए कमाए थे, और अगले ही दिन उसके बैंक अकाउंट से 3580 रुपए उड़ गए। उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत की, बैंक को भी इनफॉर्म किया। उसका अकाउंट उसके मोबाइल में आए ट्रोजन वायरस की वजह से हैक हो गया था, और ये ट्रोजन वायरस ड्रीम आईपीएल 11 के एक बग की वजह से उसके मोबाइल में आया था।

    मैं, वह और उसके जैसे कई लोग अब इसका उपयोग नहीं करते। मैं किसी से जबरदस्ती इसको छोड़ने को नहीं कहूंगा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि दूसरे अगर कुएं में गिरते हैं तो उनसे पूछना चाहिए, न की खुद जानबूझकर कुएं में कूदना चाहिए।

Leave a Comment